जयपुर | मौसम अपडेट
Rajasthan Weather Alert राजस्थान में ठंड ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक ठंड का असर और तेज़ हो सकता है। इन – इन जिलों में सबसे ज्यादा ठंड का असर जयपुर,सीकर,चूरू,झुंझुनूं,अलवर,बीकानेर,गंगानगर और हनुमानगढ़ इन इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार अगले 3 दिन ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और फ़िलहाल बारिश की कोई सम्भावना नहीं है ।
साभार: (स्तोत्र)