21 वर्ष की आयु में 2.5 करोड़ पैकेज पाना हर युवा का सपना होता है, और IIT हैदराबाद के एक छात्र ने इस सपने को हकीकत में बदल दिया है।नौकरी का एक ऐसा भी ऑफर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद के एक छात्र को मिला है, जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. IIT हैदराबाद के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र एडवर्ड नाथन वर्गीस को नीदरलैंड की एक ग्लोबल ट्रेडिंग कंपनी ऑप्टिवर (Optiver) ने 2.5 करोड़ रुपये पैकेज ऑफर किया है | डवर्ड नाथन वर्गीस को ये रिकॉर्ड ब्रेकिंग सैलरी पैकेज उनकी किस्मत से नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत से मिला है. उन्होंने ऑप्टिवर कंपनी में दो महीने की समर इंटर्नशिप की थी, यहां उनके अपने टैलेंट और उनकी लगन को देखते हुए कंपनी ने इस मेधावी छात्र को ‘प्री-प्लेसमेंट ऑफर’ (PPO) दिया, यह खबर 21 वर्ष की आयु में 2.5 करोड़ पैकेज पाने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। अब एडवर्ड जुलाई महीने में नीदरलैंड में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी नौकरी से अपने करियर की शुरुआत करेंगे|