Indian Army Day 2026 क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस, जानें इतिहास और महत्व

Indian Army Day हर साल की भांति इस वर्ष २०२६ में भी 15 जनवरी को पूरे देश में गर्व और सम्मान के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना की बहादुरी, बलिदान और अनुशासन को समर्पित होता है। पता हो हमें की यह दिन 15 जनवरी 1949 को लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करिअप्पा ने भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला था, इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में सेना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में सैन्य परेड, वीरता पुरस्कार समारोह और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें सेना की ताकत, आधुनिक हथियारों और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जाता है। भारतीय सेना न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि आपदा राहत, शांति मिशन और राष्ट्रीय सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती है। सेना दिवस देशवासियों को यह याद दिलाता है कि हमारे सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top