BBL kya hai – यह सवाल कई क्रिकेट फैंस के मन में रहता है, क्योंकि Big Bash League ऑस्ट्रेलिया की सबसे लोकप्रिय T20 क्रिकेट लीग है।
क्या है ये BBL (Big Bash League) तो आइए जानते है इसके बारे में यह ऑस्ट्रेलिया की एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय T20 क्रिकेट लीग है, जिसे Cricket Australia द्वारा वर्ष 2011 में शुरू किया गया था। इस लीग में ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहरों की कुल 8 टीमें हिस्सा लेती हैं और इसमें 20-20 ओवर के रोमांचक मुकाबले खेले जाते हैं। BBL अपनी तेज़ रफ्तार क्रिकेट, रंगीन स्टेडियम, फैमिली-फ्रेंडली माहौल और युवा खिलाड़ियों को मिलने वाले अवसरों के लिए जानी जाती है। दुनिया के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस लीग में भाग लेते हैं, जिससे इसका स्तर और रोमांच दोनों बढ़ जाते हैं। हालांकि भारतीय खिलाड़ी BCCI की नीति के कारण इसमें नहीं खेलते, फिर भी भारत समेत कई देशों में BBL की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और लोग इसे टीवी व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़े उत्साह से देखते हैं।BBL को दुनिया की सबसे मनोरंजक T20 लीग में गिना जाता है और हर साल इसके मुकाबलों को करोड़ों दर्शक टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देखते हैं। Big Bash League ने ऑस्ट्रेलिया को कई युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर दिए हैं।
आशा है आपको यह आर्टिकल जरूर अच्छा लगा होगा आप अपनी राय निचे कमेंट बॉक्स में जरूर से लिखे ।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी आधिकारिक अपडेट के लिए संबंधित क्रिकेट बोर्ड या आधिकारिक वेबसाइट देखें।